Skip to main content

Omicron Covid variant latest news

Omicron Covid variant latest news 


Omicron variant


चर्चा में क्यों ?

     कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमीक्रॉन दुनिया भर में अपने पैर पसार चूका है, इस नए वेरिएंट ओमीक्रॉन  की शुरुआती रिपोर्ट बहुत चौंकाने वाली है। WHO ने इसे वेरिएंट ऑफ़ कन्सर्न  बताया है। दक्षिण अफ्रीका के 3 प्रांतो में रोज मिलने वाले 90 % केस इसी वेरिएंट के है जो 15 दिन पहले सिर्फ 1  % थे। वैज्ञानिको को सबसे ज्यादा यही बात डरा रही है। 


तीसरी लहर आने का डर : ( Health ministry India)

    अब ओमीक्रॉन (Omicron Covid variant) से नई लहर का ख़तरा है ,क्योंकि  यह डेल्टा से 7 गुना तेजी से फेल रहा है। यही नहीं तेजी से म्यूटेट भी हो रहा है ,पकड़ में आने से पहले इसमें 32 म्यूटेशन हो चुके है। कई यूरोपीय देशों ने इस खतरे से बचने के लिए  कई बड़े कदम उठाए है और बहुत सी सख़्ती लागू कर दी है। 


नए वेरिएंट ओमीक्रॉन की कुछ अहम बातें :

* यह वेरिएंट सबसे पहले 11  नवम्बर को बोत्स्वाना में मिला। 

* यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के प्रो. दीनान पिल्लई के अनुसार यह वेरिएंट बहुत ही तेजी से फेल सकता है। 

* ओमीक्रॉन  वेरिएंट के स्पाइक प्रोटीन में 32 वेरिएंट है।  इससे वैज्ञानिक चिंतित है  क्योंकि म्यूटेशन शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली से बचकर अगली लहर का कारण बनता है।  


ओमाइक्रोन संस्करण के बारे में क्या चिंताएं हैं?( world health organization latest news )



नए वैरिएंट covid पर किए गए प्रारंभिक अध्ययनों के अनुसार, यह टीकों को 40 प्रतिशत कम प्रभावी बनाता है। यह स्पाइक प्रोटीन में 32 उत्परिवर्तन के कारण होता है।

यूके में स्थित स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, डेली मेल द्वारा उद्धृत, इनमें से दो उत्परिवर्तन - R203K और G204R - वायरस को तेजी से दोहराने में मदद करते हैं। इनमें से तीन उत्परिवर्तन - H655Y, N679K और P681H - इसे शरीर की कोशिकाओं में अधिक आसानी से घुसने में मदद करते हैं, उन्होंने कहा। एक साथ पिछले दो उत्परिवर्तन की उपस्थिति, एक दुर्लभ घटना, यह भी इंगित करती है कि ओमाइक्रोन टीकों के लिए अधिक प्रतिरोधी है।


भारतीय परिप्रेक्ष्य में :



    कोरोना के नए वेरिएंट की खबरें आने के बाद लोगों की टेंशन बढ़ गई है। उनके मन में कई सवाल उठ रहे हैं। यह वेरिएंट कितना खतरनाक है? इससे कैसे बचा जा सकता है? वैक्‍सीन इस पर कितनी कारगर है? ऐसे सभी सवालों के जवाब एम्‍स के डॉक्‍टर नवीत विग ने दिए हैं।

डॉक्‍टर नवीत एम्‍स दिल्‍ली में कोविड टास्‍क फोर्स के चेयरपर्सन भी हैं। उन्‍होंने कहा कि माना जा रहा है कि नया वेरिएंट ज्‍यादा ट्रांसमिसबल है। यानी यह अधिक तेजी से फैलता है। इम्‍यूनिटी को मात देने में भी यह ज्‍यादा कुशल है।


नवीत ने नए वेरिएंट के आते रहने की तरफ इशारा किया। उन्‍होंने कहा, 'हमें यह समझना होगा कि नए वेरिएंट आते रहेंगे। ऐसे में यूनिवर्सल वैक्‍सीनेशन यानी सभी लोगों को वैक्‍सीन लगनी बहुत महत्‍वपूर्ण है। '


इसके पहले सेंटर फॉर कम्युनिटी मेडिसिन,एम्स के डॉ संजय राय ने बताया कि यह एक नया वेरिएंट

है।अभी 'वेट एंड वॉच' की पॉलिसी अपनानी होगी। इसके बारे में चीजों को देखने की जरूरत है।

अभी हम नहीं जानते कि यह किस हद तक इंफेक्‍श‍ियस है। हालांकि, इस बात की संभावना है

कि यह आपकी मौजूदा इम्‍यूनिटी को बाईपास कर सकता है। अगर ऐसा ही है तो यह गंभीर मामला है।


कोरोना के नए वेरिएंट से दुनिया में फिर हाहाकार मच गया है। इस सप्ताह पहली बार इस

वेरिएंट की पहचान दक्षिण अफ्रीका में हुई। यह स्‍ट्रेन बोत्सवाना सहित आसपास के देशों

में फैल गया है। इसने पूरी तरह से वैक्‍सीनेटेड लोगों को भी संक्रमित किया है। कोरोना

के नए वेरिएंट का नाम B.1.1.529 है जिसे 'बोत्सवाना वेरिएंट' भी कहा जा रहा है।


खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना और

हांगकांग के यात्रियों की कड़ी स्क्रीनिंग करने को कहा है। वहीं, राजधानी में उपराज्यपाल

अनिल बैजल 29 नवंबर को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक की

अध्यक्षता करेंगे। बैठक में अन्य बातों के साथ-साथ कोरोना के नए वेरिएंट बी.1.1.529

के मद्देनजर स्थिति और तैयारी पर भी चर्चा होगी


Comments

Popular posts from this blog

Online gaming in covid pandemic

Online gaming in covid pandemic    *चर्चा में क्यों ? *बढ़ते उपयोग का कारण। *बच्चो पर नकारात्मक प्रभाव।  *WHO की राय।  चर्चा में क्यों? Online gaming in covid pandemic विगत कुछ दिनों में ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ी कई ऐसी घटनाएं सामने आई है जो असल में चिंता का विषय है। कई बच्चों ने नए नए गेमिंग टूल्स खरीदने के लिए हजारों रुपए बर्बाद किए , तथा घरवालों की डांट के डर से आत्महत्या जैसा खतरनाक कदम उठा लिया। click here for more queries बढ़ते उपयोग का कारण : बदलती और स्मार्ट होती दुनिया के साथ-साथ बच्चों में अब ऑनलाइन गेमिंग के लिए दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। कोरोना महामारी covid pandemic के इस दौर में अब ऑनलाइन पढ़ाई का चलन काफी बढ़ गया है ऐसे में बच्चों के हाथ में माता-पिता के गैजेट्स लग जाना बेहद आसान है। माता-पिता की नजरअंदाजी से बच्चे इन गैजेट्स पर ऑनलाइन गेम्स freefire pubg पर घंटों तक समय व्यतीत करते हैं और उन्हें इसकी लत सी हो जाती है। बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव : नींद से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। असल जिंदगी से दूरी बढ़ती जाती है। जरूरत से ज्यादा गुस्सा व चिड़चिड़ापन ...

Coal crisis and electricity

 Coal crisis and electricity in india * चर्चा में क्यों ? * कारण  * प्रभाव  * भारत में कोयले की स्तिथि    Now you know:-   create energy demand in india created a crisis situation. Now india survive in coal shortage.    चर्चा में क्यों ? वर्तमान में भारत व अन्य देशों में कोयले की खपत बढ़ने तथा आपूर्ति काम होने के कारण विश्व भर में कोयला संकट   उत्पन्न हुआ है। indian government Click here for know coal crisis       कारण  - coal crisis and electricity * बिजली   (elecricity) की मांग में वृद्धि। ( energy demand ) * भारी बारिश से कोयले के खनन में कमी। * लॉक डाउन का उद्योगों पर नकारात्मक प्रभाव। according situation       प्रभाव  * बिजली संकट उत्पन्न होगा।  * कोयले की कीमत में वृद्धि।  * महंगाई में वृद्धि।  * पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव।     भारत में स्तिथि  * भारत में कोयला उत्पादन में छत्तीसगढ़ प्रथम स्थान पर है।( india survive in coal shortage )  *...