Narcotics control bureau in india
चर्चा में क्यों ?
हाल ही में घटित घटनाक्रम में Narcotics control bureau in india अपने निष्पक्ष कार्य निष्पादन से काफी सुर्खियों में रहा है ! बड़े-बड़े फिल्मी हस्तियों का ड्रग्स कनेक्शन में नाम सामने आने के बाद उनके खिलाफ उचित कार्यवाही कर NCB ने अपनी स्वायत्तता और निष्पक्षता को स्पष्ट किया है !
पृष्ठभूमि
स्थापना :- 17 मार्च 1986
मुख्यालय :- नई दिल्ली
गठन :- नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकॉट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट 1985 के तहत
भर्ती प्रक्रिया :- इस संगठन में अधिकारियों की सीधी भर्ती के अलावा भारतीय राजस्व सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और अर्धसैनिक बलों के लोगों को भी शामिल किया जाता है ।
कार्य / उद्देश्य
१. राष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी को रोकना।
२. इससे सम्बंधित अपराधों की त्वरित जाँच करना।
३. नारकोटिक्स ओषधियों के अवैध व्यापार पर रोक लगाना।
४. विदेशी सीमाओं पर ड्रग्स तस्करी को नियंत्रित करना।
महत्वपूर्ण तथ्य
वर्तमान महानिदेशक :- सत्यनारायण प्रधान
वर्तमान उप महानिदेशक :- आरएन श्रीवास्तव
आदर्श वाक्य :- "आसूचना प्रवर्तन समन्वय"
यह संगठन गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करता है ।
Comments
Post a Comment